- Hindi News
- National
- Sambalpur MP Dharmendra Pradhan Street Fighter Statement | Parliament Controversy
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे थे।
शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे। उनके आते ही भाजपा और NDA सांसदों की भीड़ उनका स्वागत करने पहुंच गई। सत्ता पक्ष के अलाव विपक्ष के लोग भी कमेंट करने से उनसे मिलने पहुंचे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब विपक्षी सांसद उनसे मिल रहे थे, तब एक सांसद ने तंज कसते हुए कहा- यह पहली बार है जब किसी मंत्री ने बिना किसी आरोप का सामना किए इस्तीफा दिया है।
इसके तुरंत बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भी व्यंग्य में कहा- ऐसा होता रहता है। इस पर पलटवार करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी कमरों में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं।”
ओडिशा के संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान NEET पेपर लीक के बाद से ही चर्चा में थे। कॉकरोच जनता पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए 36 दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।
खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
