![]()
यूपी में सोमवार यानी आज दोबारा से मानसून सक्रिय हो रहा है। सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें 16 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, पहाड़ों पर हो रही बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना समेत 10 नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। घाघरा-शारदा समेत 4 नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बलिया में एक सरकारी स्कूल और मकान सरयू नदी में समा गया। गोंडा में 100 बीघा से ज्यादा फसल घाघरा के पानी में डूब गई। सरयू और घाघरा में उफान की वजह से सीतापुर, पीलीभीत, लखीमपुर और बहराइच के गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पानी के साथ बहकर आ रहे मगरमच्छ लोगों के घरों में घुस रहे हैं। रविवार को नोएडा और बिजनौर बारिश हुई। लखनऊ में शाम को कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। वहीं प्रदेश में 1 जून से अब तक 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बारिश और बाढ़ की 3 तस्वीरें- मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून ट्रफ एक बार फिर उत्तर की ओर खिसक रही है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) मजबूत हो रहा है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक वर्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। 27 से 30 जुलाई के बीच कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम प्रदेश में आज कहां-कहां बारिश के आसार, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट:4 नदियां खतरे के निशान के पार, मगरमच्छ घरों में घुस रहे; घाघरा में 100 बीघा फसल समाई