![]()
कानपुर में डकैती की साजिश रच रहे चार शातिर बदमाशों को कोहना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में टीमें जुटी हैं। रविवार को दोपहर 2:30 बजे पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। कोहना पुलिस ने गंगा बैराज और कर्बला चौराहे पर बैरियर लगाकर नाकाबंदी की थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में कुछ संदिग्ध लोग सवार हैं।
एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस की दो टीमें बनाई गई थी। पहली टीम ने गंगा बैराज पर स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही कर्बला चौराहे पर दूसरी टीम ने बैरियर लगाकर वाहन को घेर लिया। पुलिस को देखकर कार रुकने से पहले ही चार बदमाश भाग निकले, जबकि सर्वेश त्रिपाठी और संतोष साहनी को मौके से दबोच लिया गया। कानपुर में डकैती की तैयारी का किया खुलासा पूछताछ में दोनों ने कानपुर में डकैती डालने की तैयारी का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर अभियान चलाया और मैगजीन घाट के पास गंगा किनारे खंडहर से दो अन्य आरोपियों रोहित यादव उर्फ नेपाली और संजीत साहनी उर्फ पहाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से तमंचा बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक रिंच (पाना), एक तार कटर, एक स्टील ब्लेड और वारदात में इस्तेमाल सफेद स्कॉर्पियो बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोहना में बीएनएस की धारा 310(4) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।
Source link
कानपुर में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम:स्कॉर्पियों सवार 4 बदमाश गिरफ्तार, दो की तलाश में जुटी पुलिस