![]()
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में आज रविवार को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए ‘मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ करेंगे। कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन में कार्यक्रम की सभी तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, प्रदर्शनी क्षेत्र और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर खामियों को दूर किया। कुलसचिव अजय मिश्रा और उप कुलसचिव कैलाश बिन्द आयोजन की निगरानी में जुटे रहे। मुख्य कार्यक्रम शिवाजी मंडपम में होगा। साथ ही खंदारी परिसर में विशेष प्रदर्शनी लगेगी, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग अपनी शोध उपलब्धियां और नवाचार दिखाएंगे। प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के स्टॉल भी लगेंगे, जहां विद्यार्थियों की शैक्षणिक और शोध उपलब्धियों का प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री का प्रस्तावित आगमन सुबह 10:30 बजे गेट संख्या 02 से होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आमंत्रित अतिथियों और प्रवेश-पत्रधारकों को सुबह 9:00 बजे तक ही गेट संख्या 07 से प्रवेश मिलेगा। उसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परिसर में बिना वैध पहचान पत्र और गेट पास के प्रवेश नहीं होगा। बाहरी व्यक्तियों को आधार कार्ड दिखाकर रजिस्टर में एंट्री करानी होगी।
Source link
CM आज करेंगे मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ:खंदारी परिसर में तैयारियां पूरी, 9 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश