बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप बढ़ाएगी उमस:कानपुर में 29 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून, रुक रुककर होगी बारिश


कानपुर शहर में रविवार को मौसम सुहावना रहने के आसार हैं। सुबह और शाम के समय आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जबकि दिन में बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमस लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई तक कानपुर में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 24 घंटे तक रुक रुककर होगी बारिश मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि शनिवार को शहर में 2 से 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बादल छाने, हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि तापमान सामान्य स्तर पर रहेगा, लेकिन तेज धूप निकलने पर नमी अधिक होने के कारण उमस काफी बढ़ सकती है। ऐसे में 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तापमान भी करीब 40 डिग्री जैसा महसूस हो सकता है। मानसून फिलहाल सक्रिय डॉ. पांडेय ने बताया कि कानपुर में मानसून फिलहाल सक्रिय बना हुआ है और नई मौसमी प्रणालियों के बनने तथा वातावरण में नमी बढ़ने से बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। धूप निकली तो उमस करेगी परेशान सीएसए की शनिवार की मौसम रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक सतही तेज हवाएं चल सकती हैं। बीच-बीच में धूप भी निकलेगी, जिससे बारिश के बावजूद उमस बनी रह सकती है। बारिश से स्कीन डिसीज बढ़ीं बदलते मौसम के कारण लोगों की त्वचा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हैलेट अस्पताल के चर्म रोग विभाग में इन दिनों स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोग फंगल इन्फेक्शन, एलर्जी और हेयर फॉल जैसी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। हालात यह हैं, कि अस्पताल की ओपीडी में रोजाना त्वचा से जुड़ी बीमारियों के सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *