मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर कारों का स्टंट शो, VIDEO:शिव चौक से पुलिस के सामने गुजरा हुड़दंगी काफिला, खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा करतब


कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में कुछ युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में खुली जीप, लग्जरी कारों और बाइकों के काफिले में सवार युवक चलती गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। मामला शहर के शिव चौक और रुड़की रोड का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 5:45 बजे खुली जीप, चार लग्जरी कारों, एक ट्रैक्टर और दर्जनों बाइकों का काफिला शहर से रुड़की रोड की ओर निकला। इस दौरान कई युवक कारों की खिड़कियों से आधा शरीर बाहर निकालकर वीडियो बनाते और स्टंट करते दिखाई दिए। वहीं कुछ युवक खुली जीप के ऊपर खड़े होकर हुड़दंग करते रहे। भीड़भाड़ वाले शिव चौक से भी बेखौफ गुजरा काफिला वायरल वीडियो में काफिला शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील शिव चौक से भी गुजरता दिखाई दे रहा है। उस समय सड़क पर भारी भीड़ मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद युवकों की स्टंटबाजी जारी रही। उनकी यह हरकत न केवल उनकी अपनी जान के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी। पुलिस की मौजूदगी में निकला काफिला वीडियो में काफिला पुलिस की मौजूदगी में रुड़की रोड से गुजरता नजर आ रहा है। हालांकि मौके पर स्टंटबाजी रोकने के लिए कोई तत्काल कार्रवाई दिखाई नहीं देती। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो के आधार पर जांच शुरू पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। काफिले में शामिल वाहनों और स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *