![]()
सहारनपुर में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई और दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। हादसे के बाद फैक्ट्री का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। राहत एवं बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है।
Source link
सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:कई लोगों की मौत की सूचना, शव के चीथड़े उड़े