Khanna Spa Center Raid | Foreign Women Arrested For Sex Racket Bust

खन्ना में रेड के दौरान गिरफ्तार की गई युवतियां।

लुधियाना में पुलिस ने 3 स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट पकड़ा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया। वहीं 4 युवतियों के साथ दो स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई

.

पुलिस की रेड के दौरान युवतियां सामान समेटती नजर आईं। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार युवतियां थाईलैंड की बताई जा रही हैं। वहीं जो युवतियां फरार हुईं हैं वह हरियाणा और दिल्ली की रहने वाली हैं।

पुलिस ने स्पों सेंटरों से विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने स्पों सेंटरों से विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि खन्ना के सिटी सेंटर स्थित न्यू एरा, डायमंड और रिलेक्स थाई स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन सूचनाओं के आधार पर थाना सिटी-2 पुलिस ने गुरुवार को रेड की। छापेमारी के दौरान तीन स्पा सेंटरों की जांच की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्पा सेंटर का संचालक कप्तान सिंह, जो हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है, और दूसरे स्पा सेंटर का संचालक मनोज पुलिस कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं।

रेड के दौरान युवतियां अपना सामान समेटती नजर आईं।

रेड के दौरान युवतियां अपना सामान समेटती नजर आईं।

ठिकाना बदलकर अवैध धंधा चला रहा था पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से ठिकाने बदलकर अवैध गतिविधियां चला हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हाल ही में सिटी सेंटर में अपने स्पा सेंटर शुरू किए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस युवतियों को पकड़कर थाने ले गई है।

पुलिस युवतियों को पकड़कर थाने ले गई है।

जांच में जो भी दोषी मिला, उसके खिलाफ होगी कार्रवाई थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

न्यू ईरा स्पा सेंटर, जहां पुलिस ने रेड की।

न्यू ईरा स्पा सेंटर, जहां पुलिस ने रेड की।

———–

ये खबर भी पढ़ें…

पंजाब मे अकाली नेता की कोठी में सेक्स रैकेट पकड़ा, 14 लड़कियां मिली

मोगा में पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक कोठी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, यह रैकेट शहर का एक पार्षद ही अपने घर में चला रहा था। सूचना मिलने पर थाना मेहना पुलिस और पीसीआर विंग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान कोठी में 14 लड़कियों और 7 पुरुषों को आपत्तिजनक गतिविधियां करते पाया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.