![]()
हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल-स्पीति में आज (शुक्रवार को) दोपहर के वक्त उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में टाटा सूमो टैक्सी आ गई। इसमें सवार 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो को सुरक्षित बचाया गया। इसकी पुष्टि भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने की है। डॉ. जनक राज ने बताया कि टाटा सूमो में कुल 15 लोग सवार थे। सभी पांगी क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुल्लू से पांगी लौट रहे थे। इस दौरान कडू नाला के पास पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टानें गाड़ी गिर गई। इससे गाड़ी बूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण है कि मृतकों के शवों की पहचान भी मुश्किल हो गई है। पहाड़ी से चट्टानें गिरने के बाद गाड़ी के पिछले हिस्से में आग लग गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों और जवानों ने बुझाने का प्रयास किया। कडू नाला में बड़ी-बड़ी चट्टानें गाड़ी पर गिरी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद होने के कारण सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। मार्ग खुलने के बाद वे पांगी की ओर रवाना हुए थे, तभी कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से विशाल चट्टानें गिरने से यह दुर्घटना हुई। लाहौल-स्पीति की डीएसपी रश्मि शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। भरमौर के विधायक जनक राज ने चंबा और लाहौल-स्पीति के डीसी से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है। पुलिस, प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर अभियान में जुटे हुए हैं। फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक पांगी घाटी के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। हादसे के PHOTOS देखें…
Source link
हिमाचल में कार पर गिरी चट्टानें, 13 की मौत:मरने वालों में 6 महीने की बच्ची भी शामिल, 2 यात्री घायल; गाड़ी में लगी आग