जगन्नाथ यात्रा के दौरान रथ में करंट उतरा, एक मरा:मेरठ के परीक्षितगढ़ में हुए हादसे में 10 से ज्यादा झुलसे, एसपी देहात मौके पर


मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ की यात्रा के दौरान उनका रथ हाई टेंशन लाइन से टकरा गया जिसमें 10 से ज्यादा लोग झुलस गए। अफरा तफरी के बीच लोग इन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचे, जहां एक युवक की मौत होने की सूचना मिल रही है। मौके पर एसपी देहात अभिजीत कुमार मौजूद है जो पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। परीक्षितगढ़ में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही थी। रथ यात्रा में भारी भीड़ मौजूद थी। अलग-अलग क्षेत्र से होकर यह रथ यात्रा गुजर रही थी। इसी दौरान एक जगह रथ ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन से छू गया। जैसे ही रथ में करंट उतरा, उस पर सवार लोगों को जोरदार झटका लगा और वह झुलस गए। झटका लगते ही रथ से गिरे लोग
झटका लगते ही करीब 7 से 8 लोग रथ से नीचे जा गिरे। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। करंट उतरने की सूचना मिलते ही लोग भागने लगे। जैसे ही भीड़ को पता लगा की करंट की चपेट में कुछ लोग आए हैं, वह मदद के लिए भी दौड़े। करीब सात से आठ लोगों को उठाकर भीड़ अस्पताल की ओर भागी। एक युवक को मृत किया घोषित
सीएचसी में पहुंचते ही चिकित्सकों ने सचिन नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभिजीत कुमार परीक्षितगढ़ पहुंचे। तब तक कई थानों की फोर्स वहां पहुंच चुकी थी। चार युवक झुलसे हैं, जिनका प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार- युवकों की हालत भी गंभीर बनी है।
खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *