![]()
आजमगढ़ जिले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने जिले के डीएम रविंद्र कुमार को ज्ञापन देकर सावन महीने में मंदिर जाने वाले रास्तों पर नॉनवेज और मदिरा की दुकान बंद कराने की मांग की है। डीएम को दिए ज्ञापन में भाजपा नेता का कहना है कि
जिस सावन मास में जगह जगह से कावरियां शिवभक्त का श्रद्धापूर्वक नंगे पाँव कॉवर लेकर शिव मंदिरों पर जलाभिषेक कर बाबा धाम के लिये रवाना होते है। ऐसी स्थिति में जिले में सभी मंदिरों के अगल बगल साफ सफाई व मुर्गा मीट मदिरा की तत्काल दुकानो के बन्द कराये ताकि आने जाने वाले भक्तों धार्मिक कार्यों में कोई बाधा न पहुँचा पाये और सभी लोग मंदिलों पर जलाभिषेक आराम से करे। इसके साथ ही सभी उपजिलाधिकारी व सभी थानाध्यक्षों को एक आदेश परित करने का कष्ट करे कि मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था साफ सफाई करते हुए अन्य कोई व्यवधान न हो को सुनिश्चित कराये। भक्तों को ना हो किसी तरह की समस्या
भाजपा नेता का कहना है कि जिस तरह से कई बाजारों और मंदिर जाने वाले मार्गों पर नॉनवेज की दुकान और शराब की दुकान है खुली है। निश्चित रूप से ऐसे में भक्त असहज महसूस करते हैं। ऐसे में इसका संज्ञान लेकर तत्काल इस पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए जाएं। जिससे कि सावन के महीने में भक्तों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
Source link
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने दिया डीएम को ज्ञापन:श्रावण महीने में मंदिर जाने वाले रास्तों पर नॉनवेज और मदिरा की दुकान बंद करने की मांग