लखनऊ ने महिला पुलिस कर्मी को मिली धमकी:कॉल कर युवक ने चौकी प्रभारी को AI फोटो वायरल करने की दी धमकी


लखनऊ के हसनगंज थाने की बाबूगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक निशा यादव को एक मामले की जांच के दौरान फोन पर अश्लील गालियां देने और उनकी AI से तैयार तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी गई है। इस मामले को लेकर चौकी प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। उपनिरीक्षक निशा यादव के अनुसार, 23 मई को अनीता मौर्य और कीर्ति श्रीवास्तव-संदेश श्रीवास्तव के बीच हुए विवाद की जांच उन्हें सौंपी गई थी। जांच में अनीता मौर्य के आरोप सही पाए जाने पर हसनगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि इसके बाद एक व्यक्ति ने मोबाइल नंबर से उन्हें फोन कर मामले की जानकारी मांगी। जानकारी देने पर उसने अभद्र और अश्लील भाषा में बात कि “तेरी AI जनरेटेड फोटो वायरल कर दूंगा। उपनिरीक्षक ने कॉल काटकर नंबर ब्लॉक कर दिया, लेकिन आरोपित ने दूसरे नंबर से व्हाट्सऐप कॉल कर फिर गाली-गलौज और धमकी दी। हसनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *