रजबहे की पटरी पर किसान का शव मिला:शामली में रात को खेत जाने निकला था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रंगाना में शुक्रवार सुबह एक किसान का शव रजबहे की पटरी के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान गांव रंगाना निवासी 40 वर्षीय सुभाष कोरी पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने रंगाना-खानपुर मार्ग पर रजबहे की पटरी के किनारे घास में शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात में खेत जाने की बात कहकर निकला था मृतक के भाई सचिन ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे सुभाष खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। एक युवक से हुई थी कहासुनी परिजनों के मुताबिक गुरुवार को सुभाष की गांव के एक युवक से कहासुनी हुई थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद परिवार हत्या की आशंका जता रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। सुभाष अपने पीछे पत्नी संजना और दो बेटे निखिल (16) तथा लवनीश (14) को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना पर पहुंची झिंझाना थाना पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी बोले- सभी पहलुओं पर जांच पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *