नोएडा में दो लोगों से 36 लाख ठगे:एक से निवेश में दिखाया मुनाफा, दूसरे से डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर ठगी रकम


साइबर अपराधियों ने निवेश और फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप का लालच देकर दो लोगों से 36 लाख रुपये ठग लिए। वॉट्सऐप और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म से संपर्क करने बाद ठगों ने पीड़ितों को झांसे में लिया। पीड़ितों से रकम निवेश कराने के बाद ठगों ने संपर्क तोड़ लिए। दोनों मामले में साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। केस-1
वाट्सऐप पर ग्रुप से जोड़ा सेक्टर-12 निवासी मानस रंजन नायक ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2025 में उन्हें वॉट्सऐप पर एमओएफएसएल प्राइवेट इनसाइट हब नाम के ग्रुप से जोड़ा गया। वहां ब्लॉक ट्रेडिंग के जरिए शेयरों में मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनका क्यूआईबी वेबसाइट पर अकाउंट चालू होने की बात कही गई। विश्वास में लेने के बाद ठगों ने 8 अगस्त से 28 अगस्त 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में 19 लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए बदले में उनके नाम पर करीब एक 50 लाख करोड़ रुपये के शेयर दिखाए गए, लेकिन अब उन्हें शेयर बेचने की कोशिश की तो अनुमति नहीं दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। केस-2
कैंप की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क निवासी अमित कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि पिछले साल नवंबर महीने में उन्हें एक मेल मिला। कैंपा कोला कोल्ड्रिंक का डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा दिया गया। कारोबार शुरू कराने और डीलरशिप देने के नाम पर उनसे अलग-अलग चरणों में करीब 16 लाख रुपये जमा करा लिए गए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया और कोई डिस्ट्रीब्यूटरशिप नहीं दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *