![]()
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) 27 जुलाई से लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस रूट पर चलने वाली साधारण बसों को ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे’ नाम दिया गया है। नई सेवा शुरू होने के बाद यात्री करीब 90 किलोमीटर का सफर केवल 1 घंटे 45 मिनट में पूरा कर सकेंगे। आलमबाग टर्मिनल से पूरे दिन मिलेगा संचालन रोडवेज की ये बसें आलमबाग टर्मिनल से सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नियमित रूप से संचालित होंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार सभी डिपो से संचालन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और बसों के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक्सप्रेसवे रूट का किराया 151 रुपये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे रूट पर प्रति यात्री 151 रुपये किराया तय किया गया है। यह किराया नेशनल हाईवे के सामान्य रूट से 14 रुपये अधिक है। वहीं, नेशनल हाईवे से कानपुर जाने वाली रोडवेज बसों का किराया 123 रुपये रहेगा। टिकटिंग मशीन में अपडेट होगी पूरी जानकारी रोडवेज प्रशासन ने सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि बसों की समयसारिणी, स्टॉपेज और किराये का पूरा विवरण टिकटिंग मशीन में दर्ज कराया जाए, ताकि यात्रियों को टिकट जारी करने में किसी तरह की परेशानी न हो। यात्रियों के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी सफर के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए यात्री लखनऊ क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के कंट्रोल रूम 8726005808 पर संपर्क कर सकेंगे। रोडवेज का दावा है कि नई सेवा से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा अधिक तेज, सुविधाजनक और व्यवस्थित होगी।
Source link
27 जुलाई से एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगी रोडवेज की ग्रीनफील्ड बसें:आलमबाग टर्मिनल से सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी सेवा