बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी:प्रतापगढ़ में परिवार गुजरात में रहता है, पुलिस जांच में जुटी


प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात देवरपट्टी ग्राम सभा के सुदीन का पुरवा में बुधवार रात हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सुदीन का पुरवा निवासी राम कुमार साहू रोजी-रोटी के सिलसिले में परिवार के साथ गुजरात में रहते हैं। उनका छोटा बेटा सूरज साहू प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि बड़ा बेटा दीपक साहू भी परिवार के साथ बाहर रहता है। लंबे समय से घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सोने की चेन, पायल और नकदी ले गए चोर सूरज साहू के मुताबिक, चोर घर से सोने की चेन, पायल, बिछिया समेत अन्य कीमती आभूषण और करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना पर बाघराय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी है। लोगों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा बाघराय थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *