काशी विद्यापीठ में BA की सभी नियमित सीटें फुल:वाराणसी में BBA की काउंसलिंग आज, BA-LLB में 54 अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में BA की सभी नियमित सीटें फुल हो गयी हैं। जबकि BA-LLB की काउंसलिंग 54 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। वहीं, बीकॉम. में अब तक कुछ 149 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि सभी विद्यार्थियों के ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउंसलिंग स्थल पर ही प्रदान किया गया। प्रो. कामिल ने बताया कि आज 23 जुलाई को BBA की काउंसलिंग शिक्षा शास्त्र संकाय भवन में होगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनको ई-मेल पर लिंक भेजा गया है वे गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण पत्रों की एक सेट फोटो स्टेट, स्वयं की 04 स्टाम्प साइज की फोटो अपनी कटेगरी का अद्यतन प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है मेरिट सूची प्रो. कामिल ने बताया कि मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है, अभ्यर्थी उसका अवलोकन कर गेट पास डाउनलोड कर सकता है। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के उपरान्त निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन जमा करना होगा। जानकारी के लिये अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें क्योंकि प्रवेश काउंसलिंग से सम्बन्धित सूचनाएं विश्वविद्यालय के बेबसाइट पर प्रदर्शित की जा रही है। इस दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, स्नातक स्तरीय काउंसलिंग संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता, प्रोफेशनल स्तरीय काउंसलिंग संयोजक प्रो. रमाकान्त सिंह, प्रो. रमन पंत, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरूण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार, संदीप कुमार, परशुराम, सुरक्षा अधिकारी हेमन्त मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *