लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरे मजदूर:9वीं मंजिल से लिफ्ट डक्ट में गिरने से हुए घायल: इलाज के लिए भर्ती


लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट वेस्ट की निर्माणाधीन इमारत में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान चार मजदूर 9वीं मंजिल से लिफ्ट डक्ट में गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मजदूर लिफ्ट डक्ट में काम कर रहे थे, तभी अचानक हादसा हो गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *