![]()
कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा गांव में बुधवार देर रात ग्राम प्रधान श्रवण कुमार पर हमला कर दिया गया। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हमले में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रधान को अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रधान की पत्नी वंदना ने आरोप लगाया कि उनके पति गांव के पास स्थित मंदिर में बैठे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के करीब एक दर्जन लोग वहां पहुंचे और अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में प्रधान को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है। 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा, दो आरोपी गिरफ्तार अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की पत्नी की तहरीर पर छह नामजद और छह अज्ञात समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कौशाम्बी में मंदिर के पास ग्राम प्रधान पर हमला:12 लोगों पर मारपीट का आरोप, 12 के खिलाफ केस; 2 गिरफ्तार