राजकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए 30 अगस्त तक आवेदन:भदोही में समाज कल्याण अधिकारी बोलीं- ऑनलाइन आवदेन कर ऑफलाइन जमा करने होंगे कागजात


भदोही में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 अगस्त 2026 तक अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सरोज ने बताया कि राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) पटेल नगर, ज्ञानपुर और राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका) केएनपीजी परिसर, ज्ञानपुर में है। दोनों छात्रावासों की क्षमता 48 छात्र-छात्राओं की है। इन छात्रावासों में 70 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 30 प्रतिशत सीटों पर पिछड़ी जाति और सामान्य वर्ग के छात्र प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए वही छात्र-छात्राएं पात्र होंगे जिनके विद्यालय की दूरी उनके घर से 25 किलोमीटर से अधिक हो। छात्रों को 30 मई 2027 तक ही छात्रावास में आवासित किया जाएगा। प्रवेश के लिए निदेशालय, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं इस पोर्टल पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, संबंधित सभी अभिलेख 30 अगस्त 2026 तक संबंधित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक/बालिका), ज्ञानपुर में जमा करना अनिवार्य होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *