![]()
कानपुर नगर निगम की कार्यकारिणी की अहम बैठक गुरुवार दोपहर 12 बजे समिति कक्ष में होगी। बैठक में कुल 9 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सबसे ज्यादा प्रस्ताव सड़क, पार्क और चौराहों के नामकरण से जुड़े हैं। इसके अलावा शहर की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था के लिए नई निविदा और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में पिछले एक साल में कराए गए अभियंत्रण, मार्ग प्रकाश, उद्यान, जलकल आदि विभागों के विकास कार्यों पर भी चर्चा होगी। पूर्व की कार्यकारिणी समिति के निर्देशों पर कार्रवाई होगी। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था और बीते एक साल में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। यह प्रस्ताव एजेंडे में शामिल अलावा आवास विकास सेक्टर एन स्थित केशवपुरम के पार्क का नाम सूर्य सरोवर पार्क, वार्ड-71 में संगीत टॉकीज चौराहे का नाम मां पीतांबरा चौराहा करने, वार्ड-54 में विनायकपुर क्षेत्र के अतिप्राचीन भूतेश्वर मंदिर के लिए प्रवेश द्वार, जोन-6 के वार्ड 44 स्थित ख्योरा क्षेत्र में धर्मशाला बनवाने और केशवपुरम में क्रियाघर निर्माण के प्रस्तावों पर भी कार्यकारिणी निर्णय लेगी। कुछ शासन के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। रामलीला द्वार बनवाने का भी प्रस्ताव इसके अलावा कार्यसूची में श्री रामलीला सोसाइटी, परेड के 150वें स्वर्णिम वर्ष के अवसर पर अस्पताल रोड पर निजी खर्च से भव्य रामलीला द्वार बनाने के लिए नगर निगम से अनापत्ति पत्र देने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसी के साथ कोतवाली चौराहे से परेड सद्भावना चौराहे तक अस्पताल रोड का नाम श्री रामलीला मार्ग रखने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। नगर निगम की इस बैठक में लिए जाने वाले फैसले शहर की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ कई प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की नई पहचान तय कर सकते हैं।
Source link
नगर निगम कार्यकारिणी में आज 9 प्रस्तावों पर होगी चर्चा:कानपुर में कूड़ा कलेक्शन की नई निविदा, सड़क-चौराहों के नामकरण पर होगा फैसला