झाड़-फूंक कर जेठ ने हड़पी संपत्ति:विरोध पर मारपीट करता, गोरखपुर में महिला बोली- मेरा और बेटे का हाथ-पैर तोड़ा


गोरखपुर में झाड़- फूंक कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका जेठ सोखा है और जमीन पर कब्जा कर लिया है। वापस मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट करता है। इसी विवाद में बुरी तरह मारकर पीड़िता का हाथ और उसके बेटे का पैर तोड़ दिया। जबकि दूसरा बेटा और बेटी घायल हो गए। आरोपियों ने महिला को जमीन पर घसीटा और कपड़ें फाड़ कर अर्धनग्न कर दिया। इस घटना में महिला के पति के दो भाई और उनके परिवार के लोग शामिल हैं। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे गुलरिहा थाने में 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया। आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के गुलरिहा थाना अंतर्गत जंगल अयोध्या प्रसाद गांव के मलमलिया टोला की रहने वाली रीमा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति महेंद्र तीन भाई हैं। दो अन्य भाईयों ने राममिलन और रामअचल और उसके परिवार ने मिलकर पीड़िता के हिस्से की जमीन हड़प लिए हैं। रीमा ने बताया कि बड़ा भाई राममिलन एक सोखा है। जो झाड़-फूंक का काम करता है। गांव भर में अंधविश्वास फैलाकर वाद- विवाद करता है। साथ ही इसका विरोध करने पर बवाल करता है। पीड़िता ने बताया कि उसने जमीन हड़प ली है और दूसरे भाई राममिलन को भी अपने बस में कर लिया है। दोनों मिलकर रीमा और उसके परिवार को प्रताड़ित करते हैं। जमीन वापस मांगने पर कई बार भारी विवाद हुआ है। आरोप है कि बार-बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। रास्ते में घात लगाकर बैठे थे आरोपी
उसने बताया कि अप्रैल महीने में ऐसे ही एक दिन विवाद के बाद वह थाने चली गई और प्रार्थना पत्र देकर लौट रही थी। तभी घर के पास ही आरोपी राममिलन और राम अचल के साथ उनके बेटे और पत्नी सहित करीब 7 लोग पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे और गाली देते हुए अचानक हमला कर दिया। सड़क पर घसीटकर पीटा
सबने मिलकर पीड़िता को लाठी, डंडे, लात- घूंसे और रॉड से जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। उसके कपड़े भी फाड़ कर अर्धनग्न कर दिया। सड़क पर घसिटने लगे और अश्लील व्यवहार किए। आवाज सुनकर पीड़िता के बेटे और बेटी बाहर आई और बचाव करने लगे। तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। घर में घुस कर तोड़- फोड़ की
रीमा ने बताया कि रास्ते से जान बचाकर किसी तरह वे लोग भागे तो आरोपी घर में घुसकर तोड़- फोड़ करने लगे। चीख- पुकार सुनकरऔर मामले को बढ़ता देख पड़ोसी बाहर आएं और बचाव करने लगे। जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मां और बेटे का हाथ पैर टूटा
पीड़िता कहना है कि उस समय सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों की हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान रीमा का हाथ और उसके छोटे बेटे सत्यम का पैर टूटा मिला। जबकि बड़ा बेटा विनोद और बेटी सोनम भी गंभीर रूप से घायल थे। झूठा रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप
रीमा का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बाद भी पुलिस लगातार टाल- मटोल करते रहें और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में हलका दरोगा की भी मिली भगत है। उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के बाद झूठा रिपोर्ट दर्ज करके उच्च अधिकारियों को गुमराह किया। मामला कोर्ट तक पहुंचा। अब कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार शाम करीब 5 बजे 7 आरोपियों के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने FIR दर्ज किया। जांच कर कार्रवाई होगी- पुलिस
आरोपियों में राममिलन, रामअचल उसका बेटा तेज प्रताप, पत्नी कमलेशमती देवी, रामअचल और उसके बेटे राजू व आनन्द और एक अन्य व्यक्ति अर्जुन शामिल हैं। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *