हत्या के मामले में फरार 25 हजार का इनामी अरेस्ट:बर्रा में खेतों मिला था युवक का शव, 10 साल से नोएडा में छिपा था


हत्या के मामले में 10 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को पुलिस ने शंभुआ रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी बर्रा में वर्ष 2016 में युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। वर्ष 2016 में बर्रा थानाक्षेत्र स्थित खेतों में 22 साल के युवक की लाश पड़ी मिली थी, जिस पर क्षेत्रीय लोगों की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिधनू थानाक्षेत्र निवासी युवक पर मुकदमा दर्ज किया था। वर्ष 2016 में वारदात को दिया था अंजाम डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बुधवार दोपहर एक बजे खुलासा करते हुए बताया कि बर्रा थानाक्षेत्र स्थित खेतों में वर्ष 2016 में एक 22 साल के युवक की लाश मिली थी, जांच में सामने आया था कि युवक पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बिधनू के इकधरा निवासी अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद से आरोपी फरार था। आरोपी 10 सालों से नोएडा में छिपा हुआ था। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के मामले में 18 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी नोएडा से अक्सर कानपुर आता जाता रहता था। पिछले 6 महीनों से वह कानपुर में रहकर दादा नगर स्थित फैक्ट्री एरिया में काम कर रहा था। आरोपी की तलाश में एडीसीपी ऑपरेशन व साउथ सुमित सुधाकर रामटेके की टीम लगी हुई थी, बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसे बिधनू थानाक्षेत्र के शंभुआ पुल के पास से अरेस्ट किया गया। आरोपी के पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *