अनंतनाग के लाल चौक में आतंकी हमला, पुलिस पर फायरिंग:हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत; हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी


कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में बुधवार दोपहर पुलिस की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे आतंकियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस दौरान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। जिस जगह पर फायरिंग हुई, वह शहर का मुख्य बाजार है। यहां आम दिनों में भी काफी भीड़ रहती है। घटनास्थल की 3 तस्वीरें… सभी रास्तों पर नाकेबंदी, आतंकियों की तलाश तेज घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी। अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए और आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इलाके में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर वाहनों और लोगों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले में कितने आतंकी शामिल थे और फायरिंग के बाद वे किस दिशा में भागे। 18 जुलाई: राजौरी LoC पर घुसपैठ की कोशिश जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर 17 जुलाई की रात संदिग्ध गतिविधि देख भारतीय सेना ने फायरिंग की। अधिकारियों के मुताबिक, तारकुंडी फॉरवर्ड इलाके में रात करीब 10 बजे सैनिकों ने कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधि देखी, जिसके बाद फायरिंग की गई। अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। सेना का मानना है कि संदिग्ध आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *