Prayagraj Weather Update | Rain Alert & Temperature Forecast 2026

पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद बुधवार सुबह से प्रयागराज में मौसम अपेक्षाकृत साफ है। हालांकि आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है

.

सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मंगलवार को भी कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। लगातार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों के लिए भी यह बारिश लाभदायक साबित हो रही है, जिससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है।

हालांकि लगातार हुई बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। सोमवार को हुई करीब 18 मिमी बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया था। नैनी के कई मोहल्लों में सड़कें पानी में डूब गई थीं, जबकि सिविल लाइंस स्थित निरंजन डॉट पुल पर करीब तीन फीट तक पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। कई स्थानों पर लोगों के घरों में भी पानी घुस गया था।

जलभराव की तस्वीरें देखिए…

सोमवार को दिन भर तेज बारिश से लोगों के घरों में घुसा बारिश का पानी।

सोमवार को दिन भर तेज बारिश से लोगों के घरों में घुसा बारिश का पानी।

प्रयागराज में सोमवार को तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। लंबा जाम लगा।

प्रयागराज में सोमवार को तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। लंबा जाम लगा।

प्रयागराज में तेज बारिश के बाद अंडरपास में 2 फीट तक पानी भर गया।

प्रयागराज में तेज बारिश के बाद अंडरपास में 2 फीट तक पानी भर गया।

तेज बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

गर्मी से राहत, धान की रोपाई तेज

लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं धान की खेती कर रहे किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे तक प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने तथा मेघगर्जन के समय खुले स्थानों पर न रहने की सलाह दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *