HPDA Action in Hapur | Illegal Plotting Demolished and Industrial Unit Sealed

दानिश, हापुड़।3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) ने मंगलवार को हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने लगभग 12 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही दो अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके अतिरिक्त, एक निर्माणाधीन औद्योगिक इकाई को भी सील किया गया।

यह कार्रवाई मंगलवार शाम करीब चार बजे शुरू हुई, जब HPDA के अधिकारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ बाबूगढ़ क्षेत्र पहुंचे। सबसे पहले, गांव बागड़पुर में राहुल चौधरी और गुड्डू चौधरी द्वारा लगभग 5 हजार वर्ग मीटर भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। टीम ने मौके पर बनाई गई सड़कों, चिह्नांकन और अन्य अवैध विकास कार्यों को हटा दिया।

इसके बाद, प्राधिकरण की टीम ने गांव बछलौता रोड पर आशीष द्वारा लगभग 7 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही एक और अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। HPDA अधिकारियों ने बताया कि इन व्यक्तियों को पूर्व में भी नियमों के तहत नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने आवश्यक स्वीकृति प्राप्त किए बिना निर्माण कार्य जारी रखा था।

कार्रवाई के दौरान, बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में नितिन गुप्ता द्वारा लगभग 6 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बिना स्वीकृति के निर्माणाधीन एक औद्योगिक इकाई को भी सील कर दिया गया। HPDA के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में भी अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *