![]()
शाहजहांपुर में देसी शराब ठेके के एक सेल्समैन पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सेल्समैन काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी उसे घेरकर पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की भी कोशिश की, जो असफल रही। घायल सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में हुई। पसियानी गांव की निवासी रामरति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पति हेमराज लालबाग चौराहा पर देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। 17 जुलाई की रात करीब दस बजे हेमराज ठेका बंद करके घर लौट रहे थे। दुकान से लगभग सौ मीटर दूर शाहजहांपुर-हरदोई रोड पर पहुंचते ही मुदीसर्म नामक व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने केबिल, लाठी-डंडों और तमंचे की बट से हेमराज को बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने हेमराज को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया। जब वे इसमें असफल रहे, तो उन्होंने हेमराज को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल हेमराज को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सोमवार रात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
शाहजहांपुर में शराब सेल्समैन पर लाठी-डंडों से हमला:दबंगों ने घेरकर पीटा, जान से मारने की कोशिश; FIR दर्ज