मेरठ में पांचवीं के छात्र से मारपीट:अध्यापिका पर एक महीने से उत्पीड़न का आरोप, पुलिस जांच जारी


मेरठ के एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा के छात्र से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के परिजनों ने स्कूल की एक अध्यापिका पर पिछले एक महीने से लगातार मारपीट करने का आरोप लगाया है। नवीनतम घटना के बाद छात्र कथित तौर पर मानसिक सदमे में है। जागृति विहार एक्सटेंशन निवासी छात्र की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा काली नदी के पास स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यापिका छोटी-छोटी बातों पर छात्र को पीटती थीं। पहले भी स्कूल प्रबंधन से शिकायत की गई थी, जिसके बाद अध्यापिका ने भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने का आश्वासन दिया था। परिजनों के अनुसार, 18 जुलाई को अध्यापिका ने एक बार फिर छात्र से मारपीट की। इस घटना के बाद बच्चा डरा हुआ घर पहुंचा और लगातार रोता रहा। परिवार का कहना है कि छात्र अब स्कूल जाने से भी डर रहा है और उसका व्यवहार सामान्य नहीं है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस चौकी और थाने के कई चक्कर लगाने के बावजूद अब तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सतवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *