![]()
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद में सोमवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने एक निजी स्कूल के पास संचालित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, अंजु गिल एकेडमी स्कूल के बगल स्थित एक मकान में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। स्थानीय निवासी विजय यादव ने बताया कि उन्होंने करीब छह महीने पहले ही मकान मालिक को इस संबंध में जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मकान मालिक की ओर से पहल न होने पर विजय यादव ने लाइन बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को लाइन बाजार थाना पुलिस और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से मकान पर छापा मारा। मौके से एक युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध गतिविधि के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। महिलाओं और छात्राओं का आना-जाना भी प्रभावित हो रहा था। कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति नहीं बदली, जिसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक और युवती से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा यह गतिविधि कब से संचालित की जा रही थी। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Source link
स्कूल के पास चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़:जौनपुर पुलिस ने युवक-युवती को पकड़ा, लोगों की शिकायत पर कार्रवाई