![]()
सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के कसमंडा इलाके में शनिवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्राम कसमंडा निवासी प्रियांशु (38) पुत्र कमता प्रसाद अपने साथी पवन (30) पुत्र अर्जुन लाला के साथ बाइक से अपने मामा के घर जा रहे थे। शनिवार शाम जब उनकी बाइक सीता रसोई के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान प्रियांशु की हालत गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल पवन का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही कार और उसके चालक की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर:सीतापुर में दो युवक घायल, एक लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर; कार चालक फरार