मेरठ में आज भी बारिश के आसार:बीते दिन 15 मिमी बारिश के बाद शुरू हुआ मौसम में बदलाव, उमस से मिली हल्की राहत


मेरठ में शनिवार की सुबह सुहावने मौसम के साथ हुई। आसमान में छाई घटा और हल्की हवाओं ने उमस से जहां लोगों को कुछ राहत दिलाई तो बारिश की उम्मीद भी जगाई। शुक्रवार देर रात मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को कुछ राहत मिली। रातभर चली बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते दिन दोपहर बाद हुई बारिशके बाद यह बदलाव शुरू हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही आने वाले 5 दिन इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, 22 जुलाई तक मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। खासतौर पर 21 और 22 जुलाई को अच्छी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं बीते दिन भी दोपहर बाद से शहर में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
वहीं, शहर की हवा की गुणवत्ता भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 194 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ और ‘खराब’ श्रेणी की सीमा के करीब है। अलग-अलग क्षेत्रों में गंगानगर का AQI 182, जयभीम नगर 184, एमआईईटी कॉलेज 232 और पल्लवपुरम 177 रिकॉर्ड किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *