![]()
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध पडरौना उद्योग व्यापार मंडल का 54वां स्थापना दिवस शुक्रवार देर शाम नगर में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था व्यापारियों के योगदान से कुशलतापूर्वक चल रही है। कार्यक्रम में कई व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। पडरौना नगर के एक होटल में हुए इस आयोजन में विधायक मनीष जायसवाल ने आगे कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व्यापारियों की हर समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि सरकार व्यापारियों के कर प्रावधानों को सरल बनाने और सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर है। प्रदेश में सजग व्यवस्था के कारण व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के उपायुक्त राज्यकर राजेश यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय और यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने भी अपने-अपने विभाग से जुड़े कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। व्यापार मंडल के संरक्षक दीप नारायण अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने व्यापारी हितों से जुड़े सरकार के कार्यों की सराहना की। संगठन के प्रदेश मंत्री जगदंबा अग्रवाल ने व्यापारी हित में संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर के व्यापारी प्रदीप चहाड़िया, अजय गुप्ता, संजय मारोदिया, सतीश जिंदल, संजय बंका सहित संगठन से जुड़े कई व्यापारी उपस्थित रहे।
Source link
पडरौना व्यापार मंडल का 54वां स्थापना दिवस:सदर विधायक बोले- सरकार व्यापारी हित में उठा रही कदम, भामाशाह पुरस्कार दिए गए