देहरादून में राहुल का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम:कुछ ही देर में स्टूडेंट्स से करेंगे बातचीत, बारिश के बीच चल रही डकैत की परफॉर्मेंस


राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर देहरादून पहुंच गए हैं। रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले उत्तराखंड के फेमस रैपर डकैत की परफॉर्मेंस चल रही है। बारिश के बीच करीब 6 हजार से ज्यादा छात्र, युवा और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। सभी को अब राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार कुछ ही देर में राहुल मंच पर पहुंच जाएंगे और छात्रों से बातचीत करेंगे। फिलहाल वह एक प्राइवेट होटल में नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं। देहरादून पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। वहीं, दोपहर में राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध भी किया। इस दौरान ‘राहुल वापस जाओ’ की खूब नारेबाजी की गई, जिसके बाद पुलिस ने कई महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। तस्वीरें देखिए- राहुल गांधी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *