होमगार्ड जवान की सड़क हादसे में मौत:गाजीपुर में ड्यूटी पर जाते समय बाइक की ट्रैक्टर से हुई टक्कर


गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान वंशनरायण राम की मौत हो गई। वह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक एक वाहन से टकरा गई। मृतक अलावलपुर, थाना जंगीपुर के निवासी थे। इलाज के दौरान मौत यह घटना वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बरही गांव के पास रात करीब 9 बजे हुई। वंशनरायण राम बाइक से मरदह थाने पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल मऊ स्थित एक अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वंशनरायण राम होमगार्ड विभाग में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही मरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मरदह थाना अध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टक्कर एक ट्रैक्टर से हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *