![]()
श्रावस्ती जनपद मे प्रशासन ने नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बिना मान्यता के संचालित निजी विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत बीते गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 01 बजे के बीच इकौना क्षेत्र में दो निजी विद्यालयों को बंद कराया गया। वहीं बंद किए गए विद्यालयों में शिक्षा क्षेत्र इकौना के अंतर्गत एएलएस एकेडमी, चैनपुर और राजकला पब्लिक स्कूल, मुखियापुरवा तिलकपुर शामिल हैं। ये दोनों विद्यालय लंबे समय से बिना किसी आधिकारिक मान्यता के संचालित हो रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच नायब तहसीलदार विजय कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने इन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्कूल बिना मान्यता के चलते पाए गए। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से दोनों स्कूलों का संचालन बंद करा दिया। संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि इन विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों का नामांकन निकटतम परिषदीय विद्यालयों में कराया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार अब जारी रहेगा। जिले में बिना मान्यता संचालित अन्य विद्यालयों की पहचान कर उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अनाधिकृत विद्यालय को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
Source link
श्रावस्ती में फर्जी स्कूलों पर शिकंजा:इकौना के दो निजी विद्यालय सीलनुमा कार्रवाई के तहत बंद