![]()
NEET रिजल्ट्स में लखनऊ के शिवांश को 152वीं रैंक हासिल हुई है।
NEET यूजी 2026 के नतीजों में लखनऊ के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा गुरुवार देर रात घोषित परिणाम में लखनऊ के शिवांश ने ऑल इंडिया रैंक 152 हासिल कर नाम रोशन किया। वहीं, याशिर, मोहित, चिन्मय और शावेज समेत कई अन्य
.
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर बढ़ा दबाव
रिजल्ट घोषित होने के बाद लाखों अभ्यर्थियों ने एक साथ NTA की वेबसाइट पर लॉग इन किया। अचानक बढ़े ट्रैफिक के कारण वेबसाइट कई बार धीमी पड़ गई और कुछ समय के लिए ठप भी रही। कई छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर वेबसाइट न खुलने की शिकायतें भी साझा कीं। तकनीकी दिक्कत दूर होने के बाद अधिकांश अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सके।
लखनऊ में 75 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
नीट यूजी 2026 का री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया गया था। लखनऊ में परीक्षा के लिए 75 केंद्र बनाए गए थे, जहां 35,494 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अब सफल छात्र मेडिकल और अन्य स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे।
138 छात्रों को मिले 690 से अधिक अंक
NTA के अनुसार इस वर्ष 11.21 लाख अभ्यर्थियों का चयन एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए हुआ है। देशभर में 138 अभ्यर्थियों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल किए। इनमें 93% से अधिक छात्र पहली बार नीट परीक्षा में शामिल हुए थे। लगभग 99 % टॉपर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच रही।
आंकड़ों के मुताबिक 19 अभ्यर्थियों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 1,492 छात्रों ने 650 या उससे अधिक, 10,160 छात्रों ने 600 या उससे अधिक तथा 90,780 अभ्यर्थियों ने 500 या उससे अधिक अंक हासिल किए।