![]()
गाजीपुर में होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या के बाद उनके परिवार को एक और झटका लगा था। 15 जुलाई की शाम अष्टभुजी कॉलोनी में विनीत राय की बुआ स्नेहलता राय के गले से बाइक सवार बदमाशों ने लाकेट छीन लिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने करीब 20 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीन बाल अपचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को 16 जुलाई की शाम करीब 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कैमरा और लाकेट छिनैती की घटनाओं में शामिल तीनों बाल अपचारी घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ रौजा ओवरब्रिज के नीचे चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 46,400 रुपये नकद, एक छीना गया कैमरा और पीली धातु का लाकेट बरामद किया। पूछताछ में तीनों ने अष्टभुजी कॉलोनी में महिला से लाकेट छीनने और दो दिन पहले शिव वाटिका के पास एक व्यक्ति से कैमरा झपटने की वारदात स्वीकार की। पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा पूछताछ के दौरान तीनों बाल अपचारियों ने कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कासिमाबाद के रामगढ़ क्षेत्र में एक सर्राफ से 8 हजार रुपये लूटे थे। इसके अलावा, कुवाटी नहर के पास एक महिला से सोने की चेन छीनकर उसे 24 हजार रुपये में बेचने और नाथूपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति से सोने की सिकड़ी व 3 हजार रुपये छीनने की वारदात भी कबूल की। पुलिस इन मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे कोतवाली पुलिस के अनुसार, तीनों बाल अपचारियों के खिलाफ कासिमाबाद और सादात थानों में पहले से लूट और छिनैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता की टीम ने की। पुलिस बरामद सामान की पहचान कर उसे पीड़ितों को सौंपने और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। विनीत राय हत्याकांड के बाद हुई थी वारदात
Source link
गाजीपुर में लाकेट छिनैती का खुलासा:विनीत राय की बुआ से हुई वारदात में तीन बाल अपचारी हिरासत में