![]()
आगरा के एत्माउद्दौला इलाके में गुरुवार शाम लाइब्रेरी से घर लौट रही एक छात्रा से मोबाइल लूटने का प्रयास किया गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्रा का मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि नुनीहाई निवासी छात्रा नीलम गुरुवार शाम को लाइब्रेरी से पढ़कर अपने घर जा रही थी। पीलखार पुलिया के पास छात्रा ने बात करने के लिए जैसे ही अपना मोबाइल फोन बैग से निकाला, तभी पीछे से स्प्लेंडर बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसका फोन छीन लिया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत हरकत में आए। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस फिलहाल दोनों शातिरों से पूछताछ कर रही है। छात्रा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर रही है।
Source link
आगरा में छात्रा से मोबाइल लूट का प्रयास:जनता ने पीछा कर बाइक सवार बदमाशों को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया