![]()
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर के युवा न्यूज़पेपर क्राफ्ट कलाकार तुषार शर्मा ने अपनी अनूठी कला से विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने रीसाइकिल किए गए अखबारों और मैगज़ीन पाइप्स से 34 इंच का भगवान जगन्नाथ का हस्तनिर्मित रथ तैयार किया है, जिसे बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस श्रेणी में दुनिया का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित रथ मानते हुए आधिकारिक मान्यता प्रदान की है। गुरुवार करीब 12 बजे मीडिया से बात करते हुए तुषार शर्मा ने बताया कि इस रथ को तैयार करने में लगातार 17 दिनों तक मेहनत की गई। रथ का प्रत्येक हिस्सा हाथों से तैयार किया गया है। इसकी पारंपरिक बनावट, बारीक कारीगरी और आकर्षक डिजाइन इसे भारतीय संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बनाते हैं।
तुषार कई वर्षों से न्यूज़पेपर क्राफ्ट के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य केवल कलाकृतियां बनाना नहीं, बल्कि लोगों को यह संदेश देना है कि बेकार समझे जाने वाले अखबार और मैगज़ीन भी रचनात्मक सोच के साथ विश्वस्तरीय कला का रूप ले सकते हैं। विश्व रिकॉर्ड हासिल करने के बाद अब तुषार शर्मा पूरी तरह रीसाइकिल किए गए अखबारों और मैगज़ीन पाइप्स से श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर का भव्य मॉडल तैयार कर रहे हैं। उनका लक्ष्य भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दुनिया तक
Source link
अखबारों से बनाया जगन्नाथ रथ बना वर्ल्ड रिकॉर्ड:मुजफ्फरनगर के तुषार शर्मा ने 17 दिन की मेहनत से तैयार किया