ओटी में जिंदगी बचाती रही डॉक्टर, i-pad ले उड़े चोर:प्रयागराज के SRN अस्पताल के लेबर रूम में घटना, CCTV खंगाल रही पुलिस


प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लेबर रूम स्थित रेजीडेंट ड्यूटी रूम से 13 जुलाई को सुबह 10:40 बजे से दोपहर 2:40 बजे के बीच एक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर का एप्पल आईपैड चोरी हो गया। 15 जुलाई को कोतवाली थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बेड पर रख दिया था
हर्षवर्धन नगर, मीरापुर निवासी प्रांशु मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में पीजी तृतीय वर्ष की जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को सुबह करीब 10:40 बजे पीजी क्लास से लौटने के बाद उन्होंने अपना एप्पल आईपैड एसआरएन अस्पताल के लेबर रूम स्थित रेजीडेंट ड्यूटी रूम के बेड पर रख दिया था। ऑपरेशन व ट्रीटमेंट में बिजी हो गईं
इसी दौरान लेबर रूम में गंभीर मरीज आने के कारण वह उपचार और ऑपरेशन में लगातार व्यस्त हो गईं। करीब चार घंटे बाद, दोपहर लगभग 2:40 बजे जब वह वापस ड्यूटी रूम पहुंचीं तो बेड पर रखा आईपैड गायब था। उन्होंने पूरे कमरे और आसपास काफी तलाश की, लेकिन आईपैड का कोई पता नहीं चला।
तुरंत पुलिस चौकी में दी सूचना
डॉक्टर के अनुसार, आईपैड चोरी होने की जानकारी उन्होंने उसी दिन अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी में दे दी थी। इसके बाद लिखित तहरीर देकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
आईपैड में थे जरूरी दस्तावेज
डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए एप्पल आईपैड में उनके कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और शैक्षणिक सामग्री सुरक्षित थी, जिसकी उन्हें तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरी का खुलासा करने और आईपैड बरामद कराने की मांग की है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अस्पताल परिसर, लेबर रूम और रेजीडेंट ड्यूटी रूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *