Dharwad Doctor Murder Case | Wife Priyanka Detained, Son Injured

बेंगलुरु1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक पति एनेस्थीसिया एक्सपर्ट थे। पत्नी ऑखों की डॉक्टर हैं। - Dainik Bhaskar

मृतक पति एनेस्थीसिया एक्सपर्ट थे। पत्नी ऑखों की डॉक्टर हैं।

कर्नाटक के धारवाड़ में बुधवार को 45 साल के डॉक्टर (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) किरण होन्नन्नावर की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई। उनका 8 साल का बेटा चाकू के घावों के साथ घायल मिला। बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी प्रियंका को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रियंका आंखों की डॉक्टर हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना एक हाई-सिक्योरिटी अपार्टमेंट में हुई, जिसमें डॉक्टर किरण अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे।

शुरुआती जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के फ्लैट में घुसने के सबूत नहीं मिले हैं। घटना के समय घर में सिर्फ पति, पत्नी और उनका बेटा मौजूद थे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब डॉ. किरण के परिजन पूरे दिन उनसे संपर्क करने की कोशिश करते रहे। फिर भी बात नहीं हो पाई।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय पत्नी घर में थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय पत्नी घर में थी।

परिजन फोन करते रहे, पत्नी देती रहीं अलग-अलग जवाब

पुलिस के मुताबिक, पत्नी प्रियंका ने ससुरालवालों से पहले कहा कि पति आराम कर रहे हैं, बाद में बताया कि वह बाहर गए हैं। शाम तक बात नहीं होने पर परिजन फ्लैट पहुंचे। वहां डॉ. किरण एक कमरे में खून से लथपथ मृत मिले, जबकि दूसरे कमरे में उनका बेटा घायल हालत में पड़ा था।

पुलिस ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉ. किरण के परिजनों ने हत्या के लिए उनकी पत्नी पर आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उनकी भूमिका की पुष्टि नहीं की है। मामले में सबअर्बन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस बोली- पत्नी सदमे में है, बार-बार बयान बदल रही

हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना किस क्रम में हुई। पत्नी सदमे में है और पूछताछ के दौरान अलग-अलग बयान दे रही है। पुलिस उसके बयानों की जांच कर रही है।

साथ ही दोनों परिवारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि हत्या की वजह पता चल सके। पुलिस अपार्टमेंट के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों से किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हत्या की वजह और पूरी घटना का क्रम साफ हो सकेगा। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने बच्चे की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों की भी पुष्टि नहीं की है।

22 जून: बेंगलुरु में इंजीनियर ने माता-पिता और छोटी बहन को मारा

पुलिस ने इंजीनियर के लिव-इन पार्टनर केनेथ को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इंजीनियर के लिव-इन पार्टनर केनेथ को गिरफ्तार किया।

धारवाड़ की घटना से पहले भी कर्नाटक एक चर्चित ट्रिपल मर्डर केस को लेकर सुर्खियों में रहा। 22 जून को बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में 24 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्वेता एम. पर अपने माता-पिता और छोटी बहन की हत्या का आरोप लगा था।

जांच में सामने आया कि इस वारदात में उसके लिव-इन पार्टनर जे. केनेथ की भी भूमिका थी। केनेथ को बाद में पुडुचेरी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, श्वेता और केनेथ वारदात के बाद बाइक से पुडुचेरी भाग गए थे और एक होटल में ठहरे थे। पूरी खबर पढ़ें…

भास्कर नॉलेज: कर्नाटक में हत्या के मामले घटे, लेकिन बेंगलुरु में बढ़े

  • सितंबर 2025 में जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में हत्या के मामलों में 5.84% की कमी आई है। 2023 में राज्य में 1,322 हत्या के मामले दर्ज हुए, जबकि 2022 में यह संख्या 1,404 और 2021 में 1,357 थी।
  • पुलिस ने राज्य के 88.8% मामलों में चार्जशीट दाखिल की। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में कर्नाटक में हत्या के 1,436 पीड़ित थे। इनमें 127 बच्चे और 1,309 वयस्क शामिल थे। वयस्क पीड़ितों में 402 महिलाएं थीं।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, आपसी विवाद हत्या की सबसे बड़ी वजह रहे। 496 मामलों में विवाद कारण बना। इनमें 302 छोटे-मोटे झगड़े, 97 पारिवारिक विवाद और 30 जमीन-जायदाद के विवाद से जुड़े थे। इसके बाद पुरानी दुश्मनी (156 मामले) और अवैध संबंध (128 मामले) हत्या की प्रमुख वजह रहे।
  • हालांकि, बेंगलुरु में हत्या के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2023 में शहर में 206 हत्याएं हुईं, जबकि 2022 में यह संख्या 173 थी। यानी एक साल में हत्या के मामलों में करीब 19% की बढ़ोतरी हुई। बेंगलुरु पुलिस ने 91% मामलों में चार्जशीट दाखिल की।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.