ललिता गौतम हत्याकांड में पीएसी जवान अंकित चौधरी गिरफ्तार:मुरादाबाद पीएसी से लिया गया हिरासत में, हत्या वाले दिन आया था मेरठ, जेल भेजा


मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड में अंकुश चौधरी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके भाई अंकित चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अंकित चौधरी मुरादाबाद पीएसी में तैनात है, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और मेरठ लेकर आ गई। चर्चा है कि बुधवार सुबह पुलिस ने गुपचुप तरीके से अंकित चौधरी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रोहटा थाना क्षेत्र के थिरोट गांव की 20 वर्षीय ललिता गौतम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वर्तमान में वह परिवार के साथ टीपी नगर थाना क्षेत्र के गगन एनक्लेव में किराए पर रह रही थी। 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की मगर उनका कोई पता नहीं चला। 16 मई को परिवार ने दर्ज कराई गुमशुदगी
परिजनों ने 16 मई को थाना टीपी नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में ललिता गांव कल्याणपुर निवासी अंकुश चौधरी नाम के युवक के साथ दिखाई दी। अंकुश चौधरी को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने अंकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने ललिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि अंकुश और ललिता के बीच दोस्ती थी। घटना वाले दिन दोनों साथ थे। इसी दौरान आरोपी ने ललिता के मोबाइल फोन में कुछ फोटो और चैट देखीं, जिसके बाद उसे शक हुआ। इसी शक के चलते आरोपी ने ललिता की हत्या कर दी और शव को मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया में गन्ने के खेत में फेंक दिया। गन्ने के खेत से बरामद किया गया शव
अंकुश के खुलासे के बाद पुलिस ने उस गांव का रुख किया, जहां शव होने की बात बताई गई थी। कुछ देर में पुलिस ने खेत से ललित गौतम का शव बरामद भी कर लिया। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने की भी बात कही। कई दिन हंगामे होते रहे। आखिरकार पुलिस ने इस मामले में अंकुश चौधरी के भाई अंकित चौधरी जो पीएसी मुरादाबाद में तैनात है, का नाम भी मुकदमे में शामिल किया। मंगलवार देर रात गिरफ्तार करने की सूचना
पुलिस अभी तक मान रही थी कि अंकित चौधरी ने साक्ष्य मिटाने का काम किया है लेकिन जिस तरह की जानकारी जांच में सामने आई है, उसके अनुसार अंकित हत्या वाले दिन छुट्टी लेकर मेरठ आया हुआ था। इसका खुलासा होते ही मंगलवार देर रात पुलिस ने मुरादाबाद पीएसी में संपर्क किया और अफसरों को पूरे मामले की जानकारी देने के बाद अंकित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गुपचुप कोर्ट के समक्ष किया गया पेश
पुलिस सूत्र बताते हैं कि मंगलवार देर रात ही मेरठ पुलिस पीएसी के जवान अंकित चौधरी को मुरादाबाद से लेकर मेरठ आ गई। बुधवार सुबह अंकित की डॉक्टरी कराई गई और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया। कोर्ट ने अंकित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब इस मामले में तीसरे आरोपी की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *