सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर याचिका:तुरंत मेडिकल सहायता देने की मांग; दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा


दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का बुधवार को 18वां दिन है। दिल्ली हाईकोर्ट ने वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर दायर जनहित याचिका (PIL) पर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में वांगचुक को तुरंत मेडिकल सुविधा और इलाज उपलब्ध कराने की मांग की गई है। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी। जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता राकेश कुमार सैनी की दलीलें सुनीं। सैनी स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और लगातार उपवास के कारण उनकी सेहत से बिगड़ रही है। ऐसे में उनकी जान बचाने के लिए कोर्ट का तत्काल हस्तक्षेप जरूरी है। दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया और उनसे याचिका में उठाए गए मुद्दों पर अपना पक्ष रखने को कहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *