सपा का तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन:मिर्जापुर में किसानों की समस्याओं पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को जिले की चारों तहसीलों सदर, चुनार, मड़िहान और लालगंज मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन किसानों की समस्याओं, खाद की उपलब्धता, बिजली-पानी की बदहाल व्यवस्था, सड़कों की खराब स्थिति और बढ़ती महंगाई के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारियों को मांगपत्र सौंपे। सदर तहसील में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उपजिलाधिकारी महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें खाद की पर्याप्त उपलब्धता, बिजली संकट का समाधान, महंगाई पर नियंत्रण, जलभराव और पेयजल की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि यदि किसानों और आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी व्यापक और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। सदर तहसील के प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव, मुन्नी यादव, सतीश मिश्रा, रवि सोनकर, अनीस खान, भोलानाथ यादव, कन्हैया यादव, अशोक यादव, लाल बहादुर यादव, जाहिद अख्तर, रामजी यादव, मनोज चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मड़िहान तहसील मुख्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी अनेग सिंह को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। इस प्रदर्शन में रविंद्र बहादुर सिंह, निराला कोल, गणेश केसरी, विकास केसरी, सतंबीर मौर्य, जमुना यादव, गप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। चुनार तहसील मुख्यालय पर भी खाद, पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया तथा उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, वीरेंद्र यादव, कान्धा यादव, शिवपूजन यादव, सूर्यकांत सिंह, महिपाल सिंह, नरेंद्र यादव और दिनेश यादव मौजूद रहे। वहीं, लालगंज तहसील मुख्यालय पर खाद, बिजली, पानी के साथ स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसमें सोकिम अहमद, हरिशंकर यादव, जुम्मन खान, सुरेंद्र देव त्रिपाठी, सकीम अहमद, रंभा देवी, उग्रसेन पाल, रविंद्र कोल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *