शाहजहांपुर में SP ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड:प्रेमिका से मिलने गया था, परिजनों ने पीटकर पुलिस को सौंपा


शाहजहांपुर में प्रेमिका से मिलने गए एक कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने मंगलवार रात 11 बजे निलंबित कर दिया है। यह घटना सोमवार की रात खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां मिर्जापुर थाने में तैनात कांस्टेबल गौरव कुमार को प्रेमिका के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पकड़ लिया था। परिजनों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे खुटार पुलिस के हवाले कर दिया था। जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल गौरव कुमार मिर्जापुर थाने में कार्यरत था। उसका खुटार थाना क्षेत्र की एक युवती से संपर्क हुआ और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। सोमवार की रात गौरव करीब 60 किलोमीटर दूर खुटार स्थित युवती के गांव उससे मिलने पहुंचा था। कांस्टेबल के गांव पहुंचने की सूचना युवती के परिजनों को मिल गई। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से गौरव को रात में ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे खुटार पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि, युवती के परिजनों ने थाने में कांस्टेबल के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत (तहरीर) दर्ज नहीं कराई, लेकिन उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सौरभ दीक्षित ने मामले की जांच कराई और कांस्टेबल गौरव कुमार को निलंबित कर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *