![]()
दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर में एक खास प्रोग्राम आयोजन होने जा रहा है। ’12वां ऑनलाइन फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम (गुरु दक्षता)’ 15 जुलाई को सुबह 11:00 बजे ऑनलाइन मोड में शुरू होगा। यह पूरी ट्रेनिंग 4 हफ्ते तक चलेगी, जो 11 अगस्त तक पूरी होगी। जिसके लिए 140 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस प्रोग्राम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। साथ ही आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. संजीव कुमार इसमें चीफ गेस्ट होंगे। वहीं, गोरखपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी प्रो. पी. सी. त्रिवेदी स्पेशल गेस्ट के रूप में इस सेशन को संबोधित करेंगे। टीचर्स की स्किल बढ़ाना उद्देश्य
ट्रेनिंग सेंटर (MMTTC) के डायरेक्टर प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि वीसी प्रो. पूनम टंडन की देखरेख में टीचरों की स्किल बढ़ाने के लिए ऐसे कई प्रोग्राम किए जा रहे हैं। इस बार देश के अलग-अलग राज्यों से 140 से ज्यादा टीचरों ने इस ट्रेनिंग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। एक्सपर्ट्स से लेंगे ट्रेनिंग
4 हफ्ते के इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में नए भर्ती हुए शिक्षकों को देश के जाने-माने वीसी, सीनियर प्रोफेसर और एक्सपर्ट्स कई जरूरी बातें सिखाएंगे। जिनमें नई एजुकेशन पॉलिसी (NEP-2020), पढ़ाने के नए और इनोवेटिव तरीके, रिसर्च और पब्लिशिंग, एकेडमिक लीडरशिप, कंप्यूटर, इंटरनेट और आईटी (ICT) का इस्तेमाल, वैल्यू एजुकेशन (नैतिक शिक्षा), कॉलेज और यूनिवर्सिटी की क्वालिटी सुधारना, भारत की पुरानी ज्ञान परंपरा और मॉडर्न टीचिंग के तरीके शामिल हैं। इस ट्रेनिंग का मकसद टीचरों के करियर को बेहतर बनाना, पढ़ाई के स्तर को सुधारना, अच्छी रिसर्च को बढ़ावा देना और कॉलेज की पढ़ाई को और शानदार बनाना है। कॉमर्स डिपार्टमेंट (वाणिज्य विभाग) के प्रो. अनिल कुमार यादव को इस पूरे प्रोग्राम का कोर्स कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
Source link
NEP और इनोवेटिव टीचिंग सीखेंगे नए शिक्षक:DDU में शुरू हो रहा स्पेशल ट्रेनिंग सेशन, 140 से अधिक ने किया रजिस्ट्रेशन