चाभी बनाने आए भाइयों ने 10 लाख का माल उड़ाया:गोविंद नगर में पार्क के गेट की चाभी बनाने के लिए बुजुर्ग ने बुलाया था


गोविंद नगर में बुजुर्ग चाभी बनाने वाले सगे भाइयों का शिकार हो गए। दोनों आरोपी चाबी बनाने के बहाने घर में घुसे और मौका पाकर अलमारी के लाकर से करीब 80 हजार कैश, सोने के जेवर समेत 10 लाख का माल पार कर ले गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अलमारी की चाभी खराब कर वारदात को दिया अंजाम 11 ब्लाक, गोविंद नगर निवासी अशोक अरोड़ा ढाबा संचालक थे। बेटे के अमेरिका जानने के बाद ढाबा बंद कर दिया, वह पत्नी के साथ रहते हैं। अशोक ने बताया कि रविवार को इलाके में एक चाभी बनाने वाला घूम रहा था। उन्होंने पार्क के गेट की चाबी बनाने के लिए बुलाया था। काफी देर प्रयास के बाद भी चाभी नहीं बनी तो उसने अगले दिन भाई के साथ आने की बात कही। सोमवार को वह अपने भाई के साथ आया और घंटों चाभी बनाने का प्रयास करता रहा। इसके बाद उसने गोदरेज की कोई चाभी देने को कहा। भरोसा कर उन्होंने अलमारी की चाभी दे दी, जिसे आरोपी ने खराब कर दिया। विरोध पर वह अलमारी तक गया और उसे खोलने का नाटक करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। घर में पड़ी मिली दो चाभियां आरोपी ने एक और भाई को लाकर चाभी बनाने की बात कहते हुए अगले दिन आने की बात कहकर चला गया। मंगलवार को रुपये निकालने के लिए जब उन्होंने अलमारी खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुली। इसी दौरान अलमारी के नीचे पड़ी दो चाभियां मिलीं, जिनसे अलमारी खुल गई। लाकर खोलने पर उसमें रखे करीब 80 हजार रुपये, पांच सोने की अंगूठियां और एक सोने की चेन समेत 10 लाख का माल गायब मिला तो उनके होश उड़ गए। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *