25 हजार के इनामी डकैत हसीन को पुलिस ने दबोचा:किठौर में निर्माणाधीन बिल्डिंग से ट्रांसफार्मरों का सामान लूटने की वारदात में था फरार


मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद हसन उर्फ हसीन उर्फ चितकबरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे मंगलवार को दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 12 और 13 जून की रात बदमाशों के एक गिरोह ने किठौर क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को निशाना बनाया था। बदमाश वहां लगे 250 केवी क्षमता के दो ट्रांसफार्मरों को खोलकर उनके भीतर से कीमती उपकरण और सामान निकाल ले गए थे। वारदात के दौरान बदमाशों ने मौके पर तैनात एक गनमैन और दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। आठ को गिरफ्तार कर भेज चुकी जेल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वॉट टीम को जांच में लगाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान सामने आया कि मोहम्मद हसन उर्फ हसीन उर्फ चितकबरा पुत्र यूसुफ निवासी श्यामनगर, थाना लिसाड़ीगेट, मूल निवासी ग्राम बिसौला थाना मवाना भी वारदात में शामिल था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। 25 हजार का इनाम किया गया घोषित
एसएसपी अविनाश पांडेय ने फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य नेटवर्क और चोरी किए गए सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *