![]()
ललितपुर में मंगलवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत हो गई। इस हादसे में टैक्सी में सवार दो अन्य यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना रात करीब 9 बजे ग्राम बांसी के पास हुई। जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुरा निवासी 28 वर्षीय लखन पुत्र खुशीलाल अपनी टैक्सी से बांसी से लखनपुरा लौट रहे थे। उनकी टैक्सी में लखनपुरा निवासी आयुष पुत्र बलराम झा (18) और काधीराम पुत्र रामप्रसाद (22) सवार थे। बांसी पुलिस चौकी के पास एनएच-44 पर पहुंचते ही सामने से आ रही एक अज्ञात पिकअप ने उनकी टैक्सी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी चालक लखन सहित तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लखन को मृत घोषित कर दिया। घायल आयुष और काधीराम का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। चिकित्सकों ने मृतक लखन के शव को मोर्चरी में रखवाकर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
हाईवे पर पिकअप ट्रैक्सी की टक्कर:ललितपुर में ड्राइवर की मौत, दो यात्री घायल