शाहजहांपुर में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की:आरोपी फरार, दोनों में अक्सर विवाद होता था


शाहजहांपुर में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों घर के पास स्थित खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। जिससे पति ने पत्नी गोली चला दिया। वहीं घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुई। मामला खुटार थाना क्षेत्र के महोलिया वीरान गांव की है। मृतक की पहचान लक्ष्मी (55) के रूप में हुई है। हरिपाल (65) और उसकी पत्नी लक्ष्मी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी आरोप है कि विवाद के दौरान हरिपाल ने अपने असलाह से पत्नी के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां डॅाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मृतका के बच्चों और ग्रामीणों से पूछताछ कर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *